नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
ओवरब्रिज पर आमने-सामने बाइक भिड़ंत, एक युवक की मौत
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट
नैनी, प्रयागराज। नैनी कोतवाली क्षेत्र के छिवकी स्थित दुबराजपुर ओवरब्रिज पर बुधवार देर रात दो बाइक सवार युवकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर काफी भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुकर मिश्रा (24) पुत्र द्वारिका प्रसाद मिश्रा, निवासी तेंदुआवन के रूप में हुई है।
दूसरे घायल युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है और उसका उपचार जारी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ओवरब्रिज पर आए दिन हो रहे हादसे स्थानीय लोगों के अनुसार दुबराजपुर ओवरब्रिज पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। फ्लाईओवर पर वाहन चालक तेज रफ्तार में गुजरते हैं और मोड़ होने के कारण सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे टक्कर की घटनाएं बढ़ जाती हैं। क्षेत्रवासियों ने कई बार फ्लाईओवर पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है, ताकि वाहन चालक नियंत्रित गति से चलें, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Comments