पेट्रोल पंप मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप, गौर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बस्ती। बस्ती जिले केगौर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप मैनेजर द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया और न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौर संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
गौर थाने में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 30/2026, धारा 64(2)(m), 333, 351(3), 352 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त अमित कुमार पुत्र बृजकिशोर अग्रहरि निवासी पलटन बाजार, सिरवाड़ा रोड, थाना कोतवाली नगर, जनपद सुल्तानपुर को 20 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे रेलवे क्रॉसिंग इटबहरा के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि उसने पंप के सामने स्थित एक मकान में अकेली रह रही महिला को अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने गौर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के साथ हेड कांस्टेबल महेंद्र प्रताप यादव और हेड कांस्टेबल शिव प्रसा

Comments