नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर ग्रीन योजना केन्द्र का हुआ शुभारंभ
आसान किस्तों के माध्यम से सोलर ग्रीन योजना का ले सकते हैं लाभ - सुरेन्द्र चौधरीएक बार सभी जनपद वासियों से सेवा का अवसर देने की सुरेन्द्र चौधरी ने किया अपीलसोलर ग्रीन योजना से दूर होगा ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा संकट - पूर्व सांसद विनय कटियार
बस्ती। बस्ती जिले मे अयोध्या पूर्व सांसद विनय कटियार ने रोडवेज के निकट बीएसएनएल आफिस के सामने सोलर ग्रीन योजना केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। पूर्व सांसद ने कहा कि यह केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा संकट दूर होगा। यह केन्द्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है। जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है।
पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई यह योजना देश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सोलर ग्रीन योजना के माध्यम से आम लोगों को बिजली बिल में राहत मिलेगी और बिजली कटौती जैसी समस्याओं से भी निजात मिलेगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाएं और अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर स्वच्छ ऊर्जा को अपनाएं।
सोलर ग्रीन योजना के प्रोपराइटर सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य लोगों तक बेहतर और पारदर्शी सुविधा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र पर सोलर पैनल इंस्टॉलेशन से लेकर सब्सिडी संबंधी पूरी प्रक्रिया में उपभोक्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ग्राहकों के लिए फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे इच्छुक उपभोक्ता आसान किस्तों में सोलर सिस्टम लगवा सकें।
साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी का लाभ भी पात्र उपभोक्ताओं को दिलाया जाएगा।इस अवसर पर अमित चौधरी, सनी चौधरी, विकास चौधरी, मोनू चौधरी, अजय चौधरी, अभिषेक चौधरी, लवकुश चौधरी, विशाल चौधरी, राहुल चौधरी, इन्द्रलेश चौधरी,, अशोक चौधरी, मनोज, जयसिंह, नरेन्द्र कुमार आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments