नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बस्ती मे प्राथमिक विद्यालय से गायब दो बच्चियां घर के अंदर संदिग्ध हालत मे बरामद
दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
बस्ती। बस्ती कोतवाली थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नऊआडाड़ से 10 साल की दो बच्चियां गृरूवार को अचानक लापता हो गईं। एक जखनी और दूसरी लबनापार की बताई गईं हैं। परिजनों को जानकारी हुई तो इलाके मे हड़कम्प मच गया। आनन फानन में डायल 112 पर काल करके पुलिस बुलाई गई। एक घण्टे बाद दोनो बच्चियां जिला अस्पताल के निकट जीएस महाविद्यालय के पास बने एक मकान से बरामद हुईं।
बच्चियों के कपड़े फटे हुये थे। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी गुस्सा है। मामले की गंभीरता समझते हुये पुलिस ने एक बुजुर्ग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो एक नाम प्रमोद यादव है। उनसे पूछताछ जारी है। मकान के पास सीसीटीवी कैमरा लगा है।
मौके पर इकट्ठा हुये लोगों द्वारा फुटेज मांगने पर पता चला कि कैमरा खराब है। जखनी, लबनापार गांव के लोग, ग्राम प्रधान व बच्चियों के स्वजन कोतवाली मे मौजूद हैं। इस मामले मे पुलिस को अभी तहरीर नही मिली है। स्थानीय लोगों का मानना है कि बस्ती जनपद की कानून व्यवस्था दिनोदिन बिगड़ती जा रही है।

Comments