नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
उदयभानु चिब की गिरफ्तारी पर युवा कांग्रेस में रोष, अविलंब हो रिहाई : कोमल कुमारी
विरोध प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं की आवाज उठाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है
हजारीबाग, झारखंड:- झारखंड सहित देशभर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उदयभानु चिब की गिरफ्तारी पर कड़ा आक्रोश जताया है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई गिरफ्तारी को कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। झारखंड युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल कुमारी ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं की आवाज उठाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।
ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ भी है। उन्होंने कहा कि संगठन इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करता है और उदयभानु चिब को अविलंब रिहा करने की मांग करता है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखती है और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Comments