सोनभद्र डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2025-26 का बिगुल बजा; 22 फरवरी से शुरू होगी प्रक्रिया

चुनाव प्रक्रिया 22 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 9 मार्च 2026 तक चलेगी, पांच सदस्यीय एल्डर कमेटी गठित

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की नई कार्यकारिणी के चयन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। आज बार एसोसिएशन की साधारण सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक वर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सत्र 2025-26 के लिए लोकतांत्रिक तरीके से नई प्रबंध समिति के गठन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

IMG-20260217-WA0035

राहुल प्रताप सिंह बने श्री राम सेवा समिति के मुख्य संरक्षक, समाज सेवा के संकल्पों को मिलेगी नई धार Read More राहुल प्रताप सिंह बने श्री राम सेवा समिति के मुख्य संरक्षक, समाज सेवा के संकल्पों को मिलेगी नई धार

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने बताया कि इस वर्ष नई कार्यकारिणी के चयन के लिए कुल 546 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं का विवरण निम्नवत है।आजीवन सदस्य 56, वार्षिक सदस्य 490, कुल मतदाता 546, अध्यक्ष ने अपने संबोधन में वर्तमान कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को उनके कार्यकाल के दौरान मिले निरंतर सहयोग के लिए साधुवाद प्रकट किया।

अपर प्रबंध निदेशक  ने किया समीक्षा बैठक, दिये संबंधितों को सख्त निर्देश Read More अपर प्रबंध निदेशक ने किया समीक्षा बैठक, दिये संबंधितों को सख्त निर्देश

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने आगामी चुनाव की समय-सारणी की घोषणा करते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया 22 फरवरी, 2026 से प्रारंभ होकर 9 मार्च, 2026 तक चलेगी। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पाँच सदस्यीय एल्डर कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें निम्नलिखित वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हैं।

सिद्धार्थनगर में अर्द्ध नग्न आवस्था में मिला अधेड़ का शव Read More सिद्धार्थनगर में अर्द्ध नग्न आवस्था में मिला अधेड़ का शव

नाथ सिंह (अध्यक्ष)मुश्ताक अली, निर्लेंद्र कुमार श्रीवास्तव,रमेश चंद्र सिंह, छोटेलाल गौतम, एल्डर कमेटी के निर्देशानुसार, जल्द ही चुनाव अधिकारियों द्वारा नामांकन, वापसी और मतदान की तिथियों का विस्तृत चार्ट जारी किया जाएगा।

साधारण सभा की इस बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। इस गरिमामयी अवसर पर जनपद के प्रमुख अधिवक्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से रणजीत सिंह, श्याम बिहारी यादव, राजेश यादव, वीरेंद्र राव, चंद्रप्रकाश सिंह, टीटू गुप्ता, कामता प्रसाद यादव, रमेशचंद्र सिंह, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद यादव, विमल प्रसाद सिंह, नवीन पाण्डेय, शैलेंद्र कुमार, सुरेश सिंह, दसरथ यादव और रामगुल्ली आदि शामिल थे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार