पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने जनता दर्शन में आये जनता की आवाज सुनकर दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश- पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने दिये फरियादियों की समस्याओं को निष्पक्ष , पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश- 

बुधवार को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण धैर्य के साथ सुना गया।

जनता दर्शन में उपस्थित नागरिकों द्वारा भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व एवं आपसी विवादों सहित अन्य पुलिस संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने प्रत्येक प्रकरण को व्यक्तिगत रूप से सुनते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

सोनभद्र समर्पण दिवस पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अंत्योदय के संकल्प को दोहराया Read More सोनभद्र समर्पण दिवस पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अंत्योदय के संकल्प को दोहराया

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों पर गुणवत्ता पूर्ण जांच करते हुए पीड़ित पक्ष को संतोषजनक कार्यवाही से अवगत कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही, विलंब या अनावश्यक उत्पीड़न कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिन प्रकरणों में त्वरित हस्तक्षेप अपेक्षित है, उनमें तत्काल प्रभाव से विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए।

सीडीओ के औचक निरीक्षण से चोपन ब्लॉक में मचा हड़कंप, अनुपस्थित सचिव को नोटिस Read More सीडीओ के औचक निरीक्षण से चोपन ब्लॉक में मचा हड़कंप, अनुपस्थित सचिव को नोटिस

आगे उन्होंने कहा कि जनता दर्शन केवल शिकायत सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करने का एक सशक्त मंच है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही पुलिस की प्राथमिकता है।

‘हम राजेश सिंह हई, अखियां निकाल लेईब’… मऊ में वायरल वीडियो से गरमाया विवाद, कानपुर केस से हो रही तुलना Read More ‘हम राजेश सिंह हई, अखियां निकाल लेईब’… मऊ में वायरल वीडियो से गरमाया विवाद, कानपुर केस से हो रही तुलना

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार