नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
राजश्री ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन में तीन दिवसीय आह्वान का होगा आयोजन
26 फ़रवरी को स्टार नाइट का आयोजन किया जायेगा ।जिसमें भारतीय गायिका असीस कौर अपने स्वरों का जादू बिखेरेंगी
बरेली/रिठौरा राजश्री ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट में 17 वें स्थापना दिवस आह्वान-2026 मनाने जा रहा है। इस दौरान राजश्री ग्रुप में संचालित विभिन्न संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभाओं को मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक, क्रीड़ा, प्रबंधन और तकनीकि प्रतियोगिताओं वेव ऑफ डांस, बिजनेस बज, कलाकृति, द हीलिंग वाक, रंगतरंग, टेकमाइंड, फन फ्यूजन, हेल्थ हस्टले एवं अनप्लग्ड हार्टबीट के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।
26 फ़रवरी को स्टार नाइट का आयोजन किया जायेगा ।जिसमें भारतीय गायिका असीस कौर अपने स्वरों का जादू बिखेरेंगी। सिने जगत से मशहूर पार्श्व गायक, पद्मश्री कैलाश खेर समारोह में उपस्थित दर्शकों, छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को प्रोस्ताहित करेगें। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को मेडल, छात्रवृत्ति एवं पुरूस्कार से सम्मानित किया जायेगा। संस्थान के प्रबन्ध निदेशक इंजीनियर रोहन बंसल ने बताया कि राजश्री महाविद्यालय, तकनीकि, प्रबन्धन, पॉलीटेक्निक, विधि, शिक्षण प्रशिक्षण, फार्मेसी, आयुर्वेदिक, नर्सिंग संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थी लगभग तीन छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगे।

Comments