नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिये संबंधितों का आवश्यक दिशा निर्देश
दोष सिद्ध बंदियों से न्यायधीशों ने ली जानकारी
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
मंगलवार को जिला कारागार, सोनभद्र मासिक लोक अदालत, जेल निरीक्षण एवं महिला बंदियों के बावत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन राहुल सिविल जज, सी०डी०/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र एवं शिवेश राज जायसवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अरूण कुमार मिश्र, जेल अधीक्षक, उप कारापाल शशांक पटेल, गौरव कुमार एवं सत्यारमण त्रिपाठी, डिप्टी चीफ, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सोनभद्र उपस्थित रहे।

जिला कारागार में आयोजित मासिक जेल लोक अदालत में शिवेश राज जायसवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र के अनुसार कुल 02 मामले चिन्हित थे जिसमे किसी भी मामलें का निस्तारण नही हो पाया।जिला कारागार में निरूद्ध तथा उनके मुकदमों के संबंध में जानकारी ली गई। जेलर को निर्देशित किया गया कि ऐसे बंदियों जिनके पास अपने मुकदमें की पैरवी के लिए प्राइवेट अधिवक्ता रखने की आर्थिक स्थिति ना हो ऐसे बंदियों से बातचीत कर निःशुल्क अधिवक्ता हेतु उनका प्रार्थना पत्र नियमानुसार संबंधित न्यायालय/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र को प्राप्त करावें।उक्त जानकारी राहुल, सिविल जज, सी०डी०/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गई।

Comments