हाई स्कूल के छात्र की डंपर से कुचलकर हुई मौत   

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कोराव,प्रयागराज।  कोरांव थाना क्षेत्र में डंपर से कुलचकर सोमवार की सुबह करीब 8 बजे हाईस्कूल के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना पांडेय का मड़हा सिकरो गांव के पास कोरांव नारी-बारी मुख्य मार्ग पर हुई नगर पंचायत कोरांव के चमनगंज मोहल्ला निवासी शाहिद अली (17) पुत्र स्व. छोटकऊ के साथ कैफ मोहम्मद उर्फ राज पुत्र कप्तान अली और एजाज अहमद पुत्र सरफुद्दीन रिजवी बाइक से यूपी संस्कृत बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। 
 
आनंद बोधाश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिवारीपुर में उनकी हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा का सेंटर था।और । पांडे का मर्डर गांव के पास बालू लदे एक तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि शाहिद अली डंपर के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घायल एजाज अहमद और गायक उर्फ राज का इलाज कोराव बाजार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
 
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक के खिलाफ होगा मुकदमा शाहिद अपने दो भाइयों और बहनों में सबसे बड़ा था घटना के बाद से उसकी विधवा मां और भाई बहनों का बुरा हाल है थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों को डंपर का नंबर मिल गया है और डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया था परिजनों में इस घटना को लेकर घर आक्रोश व्याप्त है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें