जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्व. विधि सिंह को श्रृद्धांजलि दी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन (जेपीए) की मासिक बैठक दिनांक 22 फरवरी 2026 दिन रविवार को चिनहट क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी स्थित प्रधान कार्यालय पर संपन्न हुई। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों वरिष्ठ पत्रकार स्व. विधि सिंह को श्रृद्धांजलि दी गई। मासिक बैठक में समीक्षा के दौरान जेपीए अध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि पत्रकारों के हित में जेपीए सतत कार्यरत है।

प्रदेश में अगर किसी भी पत्रकार को कोई समस्या है तो जेपीए के पदाधिकारी उसका स्वत: संज्ञान लेकर उनकी हर संभव सहायता करने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ पत्रकार स्व. विधि सिंह को श्रृद्धांजलि दी गई और उनके द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में  किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

बैठक में संरक्षक सदस्य विवेक विश्व पाण्डेय, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे, वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिंह एवं धानिश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष सनी शाह, सह मीडिया प्रभारी सौरभ निगम, प्रचार मंत्री  सैयद इकबाल, रोशनी सोनकर, पूर्णिमा सोनकर आदि पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहें, जिसमें आगामी होली पर होने वाले कार्यक्रम योजना पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार