मुंशीगंज पुलिस द्वारा शस्त्र अधिनियम के नियम का उल्लंघन करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

01 लाइसेंसी रायफल व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी । पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लाइसेंसी रायफल के साथ हिस्ट्रीशीटर श्याम मिश्रा की फोटो के संबन्ध में श्याम मिश्रा उपरोक्त से पूछताछ करने पर श्याम मिश्रा उपरोक्त के द्वारा बताया गया कि दिनांक 21.02.2026 को उसने रवि यादव पुत्र स्व0 दानबहादुर यादव निवासी पूरे चेतन पाण्डेय मजरे कोरारी लच्छनशाह थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी की लाइसेंसी रायफल के साथ फोटो खिंचवाकर स्टेटस लगाया था।
 
तत्पश्चात लाइसेंस धारक रवि यादव उपरोक्त से पूछताछ में उसने बताया गया कि दिनांक 21.02.2026 को रात्रि में श्याम मिश्रा ने उसकी रायफल ले ली थी एवं उसके साथ फोटो खींच ली थी । जोकि बाद में व्हाट्सएप्प स्टेटस पर भी लगा दी थी। लाइसेंस धारक को आर्म्स एक्ट की धारा 30 के उल्लंघन का बोध कराते हुये उक्त लाइसेंसी रायफल व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर पुलिस कब्जे में लिया गया तथा अभियुक्त रवि यादव पुत्र स्व0 दानबहादुर यादव निवासी पूरे चेतन पाण्डेय मजरे कोरारी लच्छनशाह थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया । प्रकरण के संबन्ध में थाना मुंशीगंज पर  आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार