युवती की नहाते समय फोटो खींची:मां ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

आरोप में केस दर्ज

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि नहाते समय युवती की फोटो खींची गई और उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना 21 फरवरी 2026 की शाम करीब 4.10 बजे की बताई जा रही है। वादिनी ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि शेखपुरा गांव निवासी पालजी पुत्र राधेश्याम ने उसकी लगभग 20 वर्षीय बेटी की मोबाइल से उस वक्त फोटो खींच ली, जब वह घर के अंदर नहा रही थी।

तहरीर के अनुसार, आरोपी ने युवती का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़खानी भी की। पीड़िता की मां ने जब आरोपी से इस बारे में शिकायत की तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।वाल्टरगंज पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। विवेचक द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी महेश सिंह ने पुष्टि की कि मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें