झूंसी में भू-माफिया व हिस्ट्रीशीटर  हाईकोर्ट के अधिवक्ता के परिवार के साथ कि मारपीट मचा हड़कंप

तब  भू-माफिया व हिस्ट्रीशीटर जय हिंद भारतीय उर्फ शुभम वहां से जान से मारने कि धमकी व फर्जी एस सी एसटी के मुकदमे कि धमकी देते हुए भाग गए। वही हाईकोर्ट के अधिवक्ता

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
झूंसी (प्रयागराज) ।
 
 
 जानकारी के मुताबिक बताते चले कि हाई कोर्ट के अधिवक्ता साकेत सिंह कि मां झूंसी के नैका में रहती है बीते दिन गुरुवार को भू माफिया व हिस्ट्री शीटर जय हिंद भारतीय उर्फ शुभम व रिंकू ने अधिवक्ता साकेत सिंह के घर पर पहुंच कर रास्ते पर अतिक्रमण कराने लगे
 
जब आवाज सुनकर अधिवक्ता साकेत सिंह कि मां बाहर निकली जैसे ही कुछ समझ पाती तब तक भू-माफिया व हिस्ट्रीशीटर जय हिंद भारतीय उर्फ शुभम ने गाली देते हुए अधिवक्ता साकेत सिंह कि मां विमला देवी के साथ झूमा  झपटी करते हुए  हांथ मुक्के से वार कर दिया जिससे अधिवक्ता साकेत सिंह कि मां विमला देवी के मुंह में काफी चोट लग गई वही हल्ला गुहार मचने पर काफी लोग एकत्रित हो गए
 
तब  भू-माफिया व हिस्ट्रीशीटर जय हिंद भारतीय उर्फ शुभम वहां से जान से मारने कि धमकी व फर्जी एस सी एसटी के मुकदमे कि धमकी देते हुए भाग गए। वही हाईकोर्ट के अधिवक्ता साकेत सिंह झूंसी थाने में तहरीर देकर कार्यवाही कि मांग कि है लेकिन पुलिस ने अभी तक  भू-माफिया व हिस्ट्रीशीटर जय हिंद भारतीय उर्फ शुभम  के ऊपर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है ।
 
जिससे भू-माफिया व हिस्ट्रीशीटर जय हिंद भारतीय उर्फ शुभम का हौसला बुलंद है यह वही भू-माफिया व हिस्ट्रीशीटर जय हिंद भारतीय उर्फ शुभम  जिसने टोल प्लाजा पर गोली चलवाई थी ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें