कर्नाटक में बीजेपी विधायक 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

कांग्रेस-बीजेपी क्यों भिड़ीं?

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- कर्नाटक में लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़े एंटी-करप्शन ऑपरेशन में बीजेपी विधायक डॉ. चंद्रू लामणि को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। उन्हें और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला गदग जिले में एक सिंचाई परियोजना से जुड़ा है। आरोप है कि विधायक ने ठेकेदार से काम की मंजूरी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

इस पर अब राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी वाले दूसरों पर आरोप लगाते हैं, लेकिन खुद के विधायक भ्रष्टाचार में पकड़े जा रहे हैं। बीजेपी ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं तो बचने के लिए बीजेपी पर कार्रवाई की जा रही है।

बहरहाल, शिराहट्टी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक डॉ. चंद्रू लामणि पर आरोप है कि उन्होंने एक ठेकेदार से 11 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह रिश्वत माइनर इरिगेशन डिपार्टमेंट के कामों को मंजूरी देने और आगे बढ़ाने के लिए मांगी गई थी। काम में सड़क के दोनों तरफ रिटेनिंग वॉल बनाना शामिल था।

पूजार गदग जिले के चिंचली गांव के क्लास-1 ठेकेदार विजय ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया। शनिवार को लामणि के लक्ष्मेश्वर शहर में उनके बालाजी अस्पताल में 5 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते समय उन्हें और उनके दो सहायकों मंजुनाथ वाल्मीकि और गुरुनायक उर्फ गुरु लामणि को पकड़ लिया गया।

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला Read More प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला

ट्रैप के दौरान रिश्वत की रकम मिलने पर लोकायुक्त अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और तीनों को हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट है कि एक सहयोगी ने सबूत मिटाने की कोशिश में 1 लाख रुपये का पैकेट पास के एक प्राइवेट स्कूल में फेंकने की कोशिश की, लेकिन वह भी पकड़ा गया। लोकायुक्त ने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।

मृतक दरोगा अजय गोंड के परिजनों से मिले अपर पुलिस अधीक्षक Read More मृतक दरोगा अजय गोंड के परिजनों से मिले अपर पुलिस अधीक्षक

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें