नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
शंकरगढ़ पत्रकार संघ की बैठक संपन्न
संगठन मजबूत करने पर जोर, पत्रकार एक दूसरे की टांग नहीं हाथ खींचे
शंकरगढ प्रयागराज। शंकरगढ़ क्षेत्र के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन शंकरगढ़ के रमा रिसॉर्ट गार्डन में किया गया, जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार छेदी लाल साहू, सोनू भटनागर, आशुतोष त्रिपाठी , लवलेश द्विवेदी, कृष्ण चंद्र शुक्ला , रवि सिंह,राज देव दिवेदी, इंद्रजीत मिश्रा, शिवम शुक्ला,मनोज केसरवानी राघवेंद्र शुक्ला, सनी यादव, डॉ मनीष सुसारी पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाना, संगठन को मजबूत करना तथा क्षेत्रीय समस्याओं पर एकजुट होकर आवाज उठाना रहा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी जिम्मेदारी है कि वे निष्पक्ष व निर्भीक होकर समाज की समस्याओं को सामने लाएं। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान निर्णय लिया गया कि ब्लॉक स्तर पर पत्रकारों की एक मजबूत टीम गठित की जाएगी, जो जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएगी। बैठक में पत्रकारों ने फर्जी खबरों पर रोक लगाने और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।अंत में सभी उपस्थित पत्रकारों ने एकजुट होकर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा जताया।

Comments