केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने किया इनायत अस्पताल का उद्धघाटन

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

पाकुड़िया, पाकुड़, झारखंड:-  झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने मंगलवार को पाकुड़िया के सिद्धू -कान्हू मोड़ से भगतपड़ा जाने वाले सड़क पर इनायत हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपासना मरांडी ने विधिवत रूप से फीता काटकर इनायत हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। अपने सम्बोधन मे उपासना मरांडी ने कहा कि इस तरह के हॉस्पिटल का पाकुड़िया को आवश्यकता थी। अब पाकुड़िया प्रखंड के लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने संचालक से हॉस्पिटल में सेवा भाव से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसे व्यवसायिक रुप ना देकर सेवा भाव से कार्य करें ताकि लोगों को इस हॉस्पिटल की सेवा मिल सके। गरीबों का सेवा ही करना सबसे बड़ा धर्म है।
 
उन्होंने कहा कि अस्पताल के तरफ से अगर बीच बीच मे एक दिन गरीब का इलाज नि:शुल्क किया जाये तो इससे बड़ा कार्य कोई नहीं है। गरीब मरीज पैसे के अभाव में अपना इलाज बेहतर तरीका से नहीं करा सकते हैं। जिससे गरीबों को इलाज कराने में काफी राहत मिलेगी। अस्पताल के व्यवस्थापक मोहम्मद मारूफ ने कहा कि एक ही छत के नीचे सभी रोगों के डॉक्टरी जांच की जाएगी । मरीजों को इलाज के लिए इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ व फिजीशियन की भी व्यवस्था की गई है।
 
अनुभवी डॉक्टर द्वारा लोगों का इलाज किया जाएगा। इस अस्पताल में ऑर्थो, मेडिसिन, पैथोलॉजी और ओटी की सुविधा उपलब्ध है। डॉक्टर के रूप मे डॉ तन्मय चक्रवत्ती एम डी, डॉ. डी कर ग्यानॉलोजिस्ट, डॉ एम पाण्डेय जेनरल फिजिशयन, डॉ अब्दुल जेनरल फिजिशयन उपलब्ध हैं। ब्इस मौके पर हाजी शौकत अली, हाजी ईसाहक़ अंसारी, हाजी मुंसेफुल अंसारी, अल्ताफ हसन, मारूफ अंसारी, आजाजुल अंसारी, अप्सरुल अंसारी, साईदुर रहमान, सरफराज अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें