नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
शिवोत्सव मानना विधायक की अच्छी पहल, लेकिन विधानसभा क्षेत्र में काम ना होने से लोगों में नाराजगी
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। विगत वर्ष 22 फरवरी के दिन सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिव कॉरिडोर का शिलान्यास किये जाने के उपरांत एक साल पूरे होने पर विधायक अमन गिरी ने वर्षगांठ के अवसर पर छोटी काशी शिवोत्सव के रूप में पालकी यात्रा व शाम की बेला में भजन संध्या के रूप में मनाया गया जिसकी नगर में काफी चर्चा है। नगर के अधिकांश नागरिकों का कहना है कि यह एक अच्छी पहल है इसका सभी सम्मान करते हैं। लेकिन गोला विधानसभा की जनता के शिवोत्सव मानना विधायक की अच्छी पहल, लेकिन विधानसभा क्षेत्र में काम ना होने से लोगों में नाराजगी है।
लोगों का कहना है कि छोटी काशी शिवोत्सव मानने के साथ-साथ अगर क्षेत्र में भी विकास हो जाता तो अच्छा रहता। लेकिन विधायक ने क्षेत्र में ना तो कोई काम किया है और न ही जनता से रूबरू होना बताया जाता हैं। इसके परिणाम स्वरूप जनता का विश्वास उठता हुआ नजर आ रहा है। इसके परिणाम स्वरूप आगामी प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जनता में असमंजस का विधान बनता नजर आ रहा है। जो कि भाजपा को भारी नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
लोगों में चर्चा है कि पूर्व विधायक स्वर्गीय अरविंद गिरी अपने आसपास रहने वालों की सुनते थे लेकिन लेकिन कोई भी मामला का निर्णय स्वयं लेते थे। जबकि पूर्व विधायक के स्वर्गवास होने पर विधायक पुत्र होने के नाते सहन भूत दिखाते हुए भारी मतों से विजई बनाया था। लेकिन वर्तमान विधायक अपने आसपास के समर्थकों के गलत निर्णय के कारण विधायक को गुमराह कर किसी भी मामले का एक पक्षी निर्णय लेने को प्रोत्साहित करते हैं। जिसके कारण जनता विधायक पर जनता का अविश्वास बढ़ाने की चर्चा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में होना स्वाभाविक है।

Comments