सोनांचल कप 2026 रोमांचक आगाज, टू ब्रदर्स वोट्रेक्स ने चोपन को हराकर जीत के साथ किया श्रीगणेश

मुख्य अतिथि ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक ई. राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

चांदी के सिक्के से हुआ टॉस, चोपन ने चुनी गेंदबाजी, शिवम यादव को मैन ऑफ द मैच

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा/सोनभद्र -

जनपद के ऐतिहासिक गांधी मैदान में खेल प्रेमियों का बहुप्रतीक्षित इंतजार रविवार को समाप्त हुआ। नाइन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित सोनांचल कप के 23वें संस्करण का भव्य और रंगारंग आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगाड़ों की गूँज और नाइन स्टार क्रिकेट क्लब के पूर्व कप्तान स्व. राजेश यादव की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर किया गया।

IMG-20260222-WA0065

फुटबॉल प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुंची झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी Read More फुटबॉल प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुंची झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी

समारोह के मुख्य अतिथि ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक ई. राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान संरक्षक अधीक्षण अभियंता ई. अजय कुमार राय, ई. दिवाकर स्वरूप और समाजसेवी अरुण प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

द केरला स्टोरी 2 में विपुल शाह के साथ अपनी तीसरी साझेदारी पर बोले सुमित गहलावत। Read More द केरला स्टोरी 2 में विपुल शाह के साथ अपनी तीसरी साझेदारी पर बोले सुमित गहलावत।

IMG-20260222-WA0062

अंडर-16 स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 Read More अंडर-16 स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2026

उद्घाटन मुकाबले में चोपन और टू ब्रदर्स वोट्रेक्स की टीमें आमने-सामने थीं। चोपन के कप्तान विनीत पांडेय ने टॉस जीता, जिसके लिए श्री सरस्वती आभूषण भंडार के प्रो. आदित्य वर्मा द्वारा विशेष रूप से चांदी का सिक्का भेंट किया गया। चोपन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टू ब्रदर्स वोट्रेक्स की टीम 19.4 ओवर में 107 रनों पर सिमट गई। रौनक ने सर्वाधिक 23 रन (34 गेंद) बनाए।

चोपन की ओर से ऋषि और राजू पांडेय ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके। 108 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी चोपन की टीम वोट्रेक्स की धारदार गेंदबाजी के आगे नतमस्तक नजर आई। पूरी टीम महज 83 रनों पर ढेर हो गई। वोट्रेक्स ने यह मुकाबला 24 रनों से जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। गेंदबाजी में शिवम यादव ने 21 रन देकर 3 और आनंद ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए।

शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए शिवम यादव को जिला फुटबॉल संघ सोनभद्र के अध्यक्ष दलबीर सिंह और समाजसेवी अरुण प्रजापति ने मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी प्रदान की। मैच के सफल संचालन में संकट मोचन झा और राजू यादव ने उद्घोषक (कॉमेंटेटर) की भूमिका निभाई, जबकि प्रदीप शर्मा और सोनू राय ने निर्णायक (अंपायर) का दायित्व निभाया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, पूर्व प्रतिनिधि रमेश सिंह यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जैसवाल, सोनांचल कप के अध्यक्ष रमेश वैश्य और मुख्य संरक्षक रमेश कुमार सिंह सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे। अगला मुकाबला सोमवार, 23 फरवरी को आगरा बनाम बलिया के बीच खेला जाएगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें