फुटबॉल प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुंची झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी
पाकुड़िया, पाकुड़, झारखंड:- नावा मार्सल क्लब पंचायत फूलझीझिरी ग्राम दलदली खेदामारा के तत्वाधान में दलदली मैदान में तीन दिवसीय फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल फुटबॉल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक भगत, मुखिया बिनय सोरेन ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को उछाल कर किया।
पहुंचे हुए मुख्य अतिथियों का क्लब के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत कर सम्मानित किया। केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने अपने संबोधन में ने कहा कि खेल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो युवाओं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाता है। वहीं फाइनल फुटबॉल मैच हिरणपुर देवा टीम एवं सपदहा के बीच खेला गया। जिसमे हिरणपुर देवा टीम ने सपादहा को एक गोल से हराकर जीत हासिल की।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया है। जिसके फाईनल में विजेता टीम हिरणपुर देवा को प्रथम पुरस्कार बड़ा खस्सी , द्वितीय पुरस्कार सपादहा को एक छोटा खस्सी प्राइज स्वरूप दिया गया । मौके पर महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शुभसिनी मुर्मू, सिल्वन्ति मुर्मू अजीमुद्दीन अंसारी, पूर्व मुखिया गोमस्ता हेमब्रोम, बबलू मास्टर, कायलु अंसारी सहित अन्य झामुमो कार्यकर्त्ता एवं सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे।

Comments