29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता–2026 का भव्य समापन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। 42वीं वाहिनी पीएसी के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय 29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता (भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग) वर्ष–2026 का समापन समारोह शनिवार 21 फरवरी 2026 को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता दिनांक 19 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर तीन दिनों तक उत्साह,अनुशासन एवं खेल भावना के साथ आयोजित की गई।समापन समारोह के मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार सिंह कुलपति राजेन्द्र सिंह रज्जू भाईया  विश्वविद्यालय,प्रयागराज रहे।
 
आयोजक सचिव सेनानायक 42 वीं वाहिनी पीएसी  राजेश कुमार श्रीवास्तव आईपीएस उपस्थिति में  वाहिनी खेल ग्राउंड में किया गया ।इस अवसर पर आयोजक सचिव एवं सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी  (IPS) द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा सभी टीम प्रबंधकों से परिचय प्राप्त किया गया।प्रतियोगिता में 42वीं, 04वीं, 12वीं, 20वीं, 33वीं, 34वीं, 36वीं, 37वीं, 39वीं एवं 48वीं वाहिनी पीएसी सहित कुल 10 वाहिनियों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
 
सभी टीमों ने अनुशासन एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
 
सम्पूर्ण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी ने प्रथम स्थान एवं 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी प्रयागराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया। समापन अवसर पर पीएसी पूर्वी जोन के ध्वज को अगली प्रतियोगिता हेतु सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखा गया।मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा औपचारिक रूप से प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गई।
 
कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को जलपान कराया गया।इस अवसर पर शिविरपाल  अरविंद कुमार सिंह, सहायक शिविरपाल शहरदास, सूबेदार मेजर राधेश्याम यादव, निर्णायक मंडल के सदस्य, मीडिया प्रतिनिधि, समस्त टीम प्रबंधक, प्रतिभागी एवं वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें