सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, एक रूप से गंभीर घायल
सिंगाही खीरी! सिंगाही निघासन नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मोटे बाबा सहते पुरवा पुल के बीच हुआ, जहां सड़क पर खड़ा लकड़ी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना का कारण बना।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब नौ बजे सिंगाही से निघासन की ओर जा रही दो मोटरसाइकिलें अनियंत्रित होकर सड़क के बीच खड़े लकड़ी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसीं।
दोनों मोटरसाइकिलों पर कुल चार युवक सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों की पहचान छोटू उम्र 25 वर्ष सुरेश उम्र 28 वर्ष निवासी भेड़ौरा,थाना सिंगाही तथा विकास निवासी बरोठा, थाना निघासन के रूप में हुई है। चौथे युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं, हादसे में शामिल लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।इस संबंध में कोतवाल महेश चंद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत तीनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर भारी वाहनों को बिना किसी संकेतक के खड़ा कर दिया जाता है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Comments