प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज-  नैनी क्षेत्र में  शुक्रवार रात एक प्रतियोगी छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विपुल सिंह बघेल के रूप में हुई है, जो नैनी के शिवनगर डांडी स्थित अपने मामा के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात विपुल ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और रोशनदान में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
 
जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने इसकी सूचना उसके मामा विनोद सिंह को दी, जो सेना में रांची में तैनात हैं। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और लोहे का दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
 
विपुल सिंह बघेल मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले के पनासी सोहागी गांव का निवासी था। उसके पिता अजीत सिंह गांव में खेती करते हैं। विपुल अपने माता-पिता की तीन बेटियों के बाद सबसे छोटा बेटा था। परिवार ने उसे बेहतर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रयागराज भेजा था, जहां वह अपने मामा के घर अकेले रहकर पढ़ाई कर रहा था।परिजनों के अनुसार, विपुल पढ़ाई में कमजोर था, जिसके कारण उसे विशेष तैयारी के लिए प्रयागराज भेजा गया था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह के बारे में परिवार के लोग कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
 
स्थानीय लोगों ने बताया कि विपुल रोजाना अपने कमरे से निकलकर पास की एक चाय की दुकान पर चाय पीने जाता था, लेकिन शुक्रवार को वह दुकान पर नहीं पहुंचा। पूरे दिन उसके नहीं दिखने पर लोगों को शक हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी उसके मामा को दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन प्रयागराज नहीं पहुंच सके और उन्होंने पुलिस से फोन पर ही घटना की जानकारी ली। नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम ने बताया कि छात्र डिप्रेशन का शिकार हो गया था जिसके चलते यह कदम उठाया

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें