कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा का रोष प्रदर्शन-हजारों कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी :वीरेंद्र सचदेवा
ए. आई. समिट में कांग्रेस ने सिर्फ विरोध नहीं किया है बल्कि राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी का फ्रस्ट्रेशन सामने आया है
नई दिल्ली- प्रयास किया उसके विरोध में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में हजारों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पर विराट रोष प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक राजकुमार भाटिया द्वारा संचालित प्रदर्शन में एकत्र हजारों कार्यकर्ता जिनमें सांसद, विधायक, निगम पार्षद सम्मलित थे को प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के आलावा पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी,व प्रदेश पदाधिकारी विष्णु मित्तल, प्रवीण शंकर कपूर, विनय रावत, लता गुप्ता, सारिका जैन, सोना कुमारी, बृजेश राय, सुमित भसीन, संतोष ओझा,अजय सहरावत, नितिन त्यागी, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, उप महापौर जयभगवान यादव, जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर,अजय खटाना, अरविंद गर्ग, विनोद सहरावत, राज शर्मा गौतम, दीपक गाबा, विजेन्द्र धामा, चंद्रपाल बख्शी, रविन्द्र चौधरी, माया विष्ट आदि ने प्रदर्शन को सम्बोधित किया और फिर बैरिकेड्स तोड़ने के बाद गिरफ्तारी दी।वीरेन्द्र सचदेवा एवं लगभग एक हजार प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने जब दूसरा बैरिकेड्स तोड़ कर आगे बढ़े तो दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हे रोका और गिरफ्तार कर तुगलक रोड थाने ले जाया गया, जहां से लगभग एक घंटे बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया ।
वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रदर्शन में सम्मिलित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पहले भारत माता की जय एवं वंदेमातरम का उदघोष करवाया और कांग्रेस द्वारा कल ए.आई. समिट में प्रदर्शन करने की निंदा की।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ए.आई. समिट भाजपा का नहीं भारत राष्ट्र का कार्यक्रम था और उसमे घुस कर प्रदर्शन करना सीधा सीधा राष्ट्रद्रोह है। साथ ही उन्होंने कहा कि एआई समिट जैसे महत्वपूर्ण मंच पर, जहां भारत अपनी नवाचार क्षमता, स्टार्टअप इकोसिस्टम और डिजिटल क्रांति का प्रदर्शन कर रहा था, वहां इस प्रकार का प्रदर्शन कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है।
सचदेवा ने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी प्रगति और डिजिटल नेतृत्व को स्वीकार कर रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस द्वारा इस प्रकार का हंगामा करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी देशहित से ऊपर अपनी राजनीतिक हताशा को रख रही है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत की उपलब्धियों को कमतर दिखाने का प्रयास कर रही है। सचदेवा ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही मानसिकता है जो संसद से लेकर सड़कों तक देश को बदनाम करने की कोशिश करती रही है।
उन्होंने कहा कि भारत आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तकनीक, स्टार्टअप और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। मनोज तिवारी ने भी प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार की कल घटना घटी है वह समान्य घटना नहीं है हालांकि जबतक पुलिस उन कांग्रेस के गुंडो को गिरफ्तार करती उससे पहले ही वहां उपस्थित जनता ने ही उन्हें सबक सिखा दिया लेकिन ए.आई. समिट में कांग्रेस ने यह सिर्फ विरोध नहीं किया है बल्कि राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी का फ्रस्ट्रेशन दर्शाया है। 80 से ज्यादा देशों से युवा ए.आई. समिट में आए हैं जो कांग्रेस को नहीं पच पा रहा है। यह भाजपा में ए.आई. समिट नहीं था बल्कि यह भारत का एआई समिट था।

Comments