टूण्डला विधानसभा में नए मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत

टूण्डला नगर अध्यक्ष के रूप में आजाद जैन को मिली नगर की जिम्मेदारी

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरोचीफ

टूण्डला-

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा टूण्डला में नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिटी प्लाजा व शारदा बैंकट हॉल पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।

टूण्डला नगर अध्यक्ष के रूप में आजाद जैन, पचोखरा मंडल अध्यक्ष के रूप में अजीत जुरेल,नगला बीच मण्डल अध्यक्ष अजीत कुशवाहा तथा माँ वैष्णों देवी मंडल अध्यक्ष के रूप में नीरश रावत को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नए मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेज गति से किया जाएगा।

पडरौना में ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, 5 घायल; सभी की हालत में सुधार Read More पडरौना में ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, 5 घायल; सभी की हालत में सुधार

टूण्डला विधानसभा में नए मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत

विद्यालय में अतिक्रमण को लेकर सीएम पोर्टल पर दर्ज करायी शिकायत Read More विद्यालय में अतिक्रमण को लेकर सीएम पोर्टल पर दर्ज करायी शिकायत

स्वागत कार्यक्रम में टूण्डला विधायक प्रेमपाल धनगर सहित वृंदावन लाल गुप्ता, दीपक चौधरी, दीपक राजोरिया, रोहित कटियार, नीलम दिवाकर, जितेंद्र शर्मा, सुनील पाठक, विवेक कौशिक, नीरज जैन, राजेश अग्रवाल, आशुतोष गर्ग, अनमोल कपूर, हरीश चन्द्राणी, संजय परमार, अग्रज जैन, ध्रुव, प्रशांत शर्मा, नरेन्द्र शर्मा सहित समस्त भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

थम नहीं रहा है करहिया राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय व एएनएम सेंटर   कार्यरत  चिकित्सकों व कर्मचारियों  की मनमानी , केन्द्र पर लटक रहा ताला, डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारी  गायब Read More थम नहीं रहा है करहिया राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय व एएनएम सेंटर कार्यरत चिकित्सकों व कर्मचारियों की मनमानी , केन्द्र पर लटक रहा ताला, डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारी गायब

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार