गोलाबाजार में सनसनी: 14 वर्षीय किशोरी लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

सन्दिग्ध हाल में गायब होने से परिजन में दहसत,नमाजड्ड मुक़दमा दर्ज

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/ बृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील )

गोलाबाजार (गोरखपुर), 26 फरवरी। गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 131 व 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री बीते बुधवार को दोपहर करीब दो बजे घर से घास काटने के लिए निकली थी। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। आसपास के खेतों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सहेलियों से पूछताछ की गई तो आरोप सामने आया कि गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से अपने साथ कहीं ले गया।

परिजनों का यह भी आरोप है कि किशोरी घर से कुछ नगदी और जेवरात भी साथ ले गई है। जब परिजन आरोपी युवक के घर जानकारी लेने पहुंचे तो उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई। इससे आक्रोशित परिवार ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

स्वास्थ्य ही धन है, स्वास्थ्य के प्रति सभी को सजग रहना चाहिए : शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी Read More स्वास्थ्य ही धन है, स्वास्थ्य के प्रति सभी को सजग रहना चाहिए : शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है।

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा Read More स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

पुलिस का कहना है कि नाबालिग की सकुशल बरामदगी प्राथमिकता है। वहीं परिवार ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही 

अंबेडकर जयंती पर वरिष्ठ भाजपा नेता ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया Read More अंबेडकर जयंती पर वरिष्ठ भाजपा नेता ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

Post Comments

Comments