यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर एडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
बस्ती। बस्ती जिले के अपर जिलाधिकारी बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा उपजिलाधिकारी सदर के साथ हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल/ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत शहर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न विद्यालयों/ कॉलेजों का निरीक्षण कर शासन-प्रशासन से निर्गत आदेशों-निर्देशों के संबंध में अवगत कराते हुए संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया |
अपर जिलाधिकारी बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांतद्वाराउपजिलाधिकारी सदर के साथ दिनांक 17.02.2026 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण, सकुशल, निष्पक्ष, सुरक्षा व सुचारू रूप से संपन्न कराने के दृष्टिगत शहर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न सरकारी विद्यालयों/ कॉलेजों/ परीक्षा केंद्रों यथा 1-राजकीय इंटर कॉलेज, 2- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, 3- खैर इण्टर कॉलेज, 4- बेगम खैर इण्टर कॉलेज, 5-ए०पी०एन० कॉलेज आदि का निरीक्षण कर शासन-प्रशासन से निर्गत आदेशों-निर्देशों के संबंध में अवगत कराते हुए संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया |

Comments