नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
गरीब बेटी की शादी में आगे आया पटेल सेवा संस्थान, ₹70 हजार का सहयोग
मितौली (खीरी)। मितौली क्षेत्र के बभिया रामपुर गांव में समाज की एक गरीब बेटी की शादी के लिए पटेल सेवा संस्थान ने सराहनीय पहल की है। संस्थान की टीम ने गांव पहुंचकर आर्थिक एवं सामग्री सहयोग प्रदान किया, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली।इस अवसर पर करुणेश वर्मा (गोला) ने ₹50,000, रामनिवास वर्मा (ओबीसी मोर्चा) ने ₹15,000 तथा प्रमोद वर्मा एडवोकेट (गोला) ने ₹5,000 का नगद सहयोग दिया। इस प्रकार मौके पर कुल ₹70,000 की धनराशि बेटी के परिजनों को सौंपी गई।
इसके अतिरिक्त संस्थान द्वारा 1 अलमारी, 1 बक्सा एवं पचहड़ के बर्तन उपलब्ध कराए गए, जो कल ही बेटी के घर पहुंचा दिए गए हैं। विवाह 19 तारीख को संपन्न हुआ संस्थान की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। सामाजिक संगठनों व समाज के लोगों ने इसे सेवा, सहयोग और एकजुटता की प्रेरणादायक मिसाल बताया है।

Comments