संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
दिल्ली में नियमों के उल्लंघन अवैध रूप से चलाए जा रहें ई-रिक्शा पर लगेगा लगाम
नई दिल्ली। दिल्ली में ई रिक्शा यातायत जाम, अनियंत्रित ड्राइविंग और हादसों के कारण बड़ी मुसीबत बन गए हैं, दिल्ली में ई रिक्शा की वजह से होने वाले सड़क हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है, राजधानी दिल्ली में नियमों के उल्लंघन अवैध रूप से चलाए जा रहे ई रिक्शा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए है।चालक के पास व्यावसायिक लाइसेंस होना जरूरी है, लेकिन बेहद कम चालकों के पास लाइसेंस है। यह भी देखा गया है कि नाबालिग ई-रिक्शा चला रहे हैं। बता दें कि दिल्ली परिवहन विभाग ने अवैध रूप से चल रहें करीब पांच हजार ई-रिक्शा जब्त किए हैं। ज्यादातर ई-रिक्शा को विभाग की ओर से नष्ट भी करा दिया गया है।
वहीं राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए आफत बनते जा रहे हैं। मैट्रो स्टेशन,बस स्टैंड व प्रमुख चौराहों पर ई-रिक्शा का जमावड़ा इतना हो गया है कि जाम से अन्य वाहन चालकों को जुझना पड़ता है।अब इन ई-रिक्शा को व्यवस्थित करने के लिए दिल्ली सरकार नीति बनाने पर विचार कर रही है।दिल्ली की अधिकांश, प्रमुख सड़कों पर ई-रिक्शा बंद है। जिसके बाद भी ई-रिक्शा चालक रोजाना नियम तोड़ते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरह से ट्रैफिक के विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर कई ई-रिक्शा के चालान काटे गए हैं।

Comments