पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लम्बित आवेदनों का करायें निस्तारण-सीडीओ
प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त श्रम रोगार परियोजना अधिकारी नेडा सन्तोष कुमार सिंह, जिला अग्रणी प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा एवं जनपद के समस्त बैकों के शाखा प्रबन्धक आदि उपस्थित रहे।
बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में बैकवार लम्बित पाये गये आवेदन पत्र क्रमशः बैंक आफ बडौदा में 151, बैंक आफ इण्डिया में 07, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में 29, केनरा बैंक में 12, सेन्ट्रल बैंक में 04, आई०डी०बी०आई बैंक में 01, इण्डियन बैंक में 03, पंजाब नेशनल बैंक में 18, स्टेट बैंक आफ इण्डिया में 205, यूको बैंक में 06, यूनियन बैंक आफ इण्डिया में 06 कुल 442 आवेदन पत्र लम्बित पाये गये।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अग्रणी प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा एवं सम्बन्धित बैंक शाखा प्रबन्धक को 25 फरवरी तक लम्बित आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गये।

Comments