Entry Fees: हिमाचल में जाना हुआ महंगा, 1 अप्रैल से इतनी लगेगी एंट्री फीस

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Entry Fees: हिमाचल प्रदेश घूमने जाने वाले पर्यटकों को अब ज्यादा खर्च करना होगा। राज्य सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की एंट्री फीस में 30 से 230 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।

इस फैसले का असर न केवल पर्यटकों पर पड़ेगा, बल्कि ट्रांसपोर्ट और ढुलाई दरों में भी बढ़ोतरी संभव है। सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हिमाचल में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

नई टोल बैरियर नीति: फास्टैग होगा अनिवार्य

राज्य सरकार की नई टोल बैरियर नीति के तहत एंट्री फीस की वसूली बैरियरों पर ही की जाएगी। फास्टैग अनिवार्य किया जाएगा। बैरियरों की नीलामी अब ऑनलाइन माध्यम से होगी।

पत्नी को थप्पड़ मारा तो प्रेमी ने रेत दिया गलाः Read More पत्नी को थप्पड़ मारा तो प्रेमी ने रेत दिया गलाः

जिला स्तर पर डीसी (उपायुक्त) की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी, जो संचालन और निगरानी करेगी।

यूएस राजदूत गोर को सेना मुख्यालय में किसने जाने दिया, विपक्ष भड़का, सेना की सफाई Read More यूएस राजदूत गोर को सेना मुख्यालय में किसने जाने दिया, विपक्ष भड़का, सेना की सफाई

सरकार के अनुसार ठेकेदारों को 15 दिन के भीतर फास्टैग सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं लागू करनी होंगी। दावा किया जा रहा है कि इससे जाम की समस्या कम होगी और आवाजाही सुगम बनेगी।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

पर्यटन और कारोबार पर असर की आशंका

एंट्री फीस में बढ़ोतरी से पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ गई है। राजधानी Shimla के होटल व्यवसायी अश्वनी सूद ने कहा कि इस फैसले से पर्यटन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की है।

व्यापारियों का मानना है कि अतिरिक्त शुल्क का बोझ अंततः पर्यटकों पर पड़ेगा, जिससे होटल, ट्रैवल और स्थानीय कारोबार प्रभावित हो सकते हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें