हजारीबाग में पुलिया निर्माण से जनता परेशान

यशवंत सिन्हा ने नगर निगम से की तत्काल कार्रवाई की मांग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

हजारीबाग, झारखंड:- शहर के केबी वूमंस कॉलेज के सामने सड़क के दोनों छोर तथा गुरु गोविंद सिंह पार्क के पास पुलिया निर्माण के दौरान सड़क काटे जाने से आम जनता और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या की जानकारी पूर्व वार्ड पार्षद प्रफुल्ल कुमार ने हजारीबाग के पूर्व सांसद एवं पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए यशवंत सिन्हा ने तत्काल नगर निगम प्रशासक से मोबाइल पर संपर्क कर शीघ्र पुलिया निर्माण पूरा कर यातायात व्यवस्था सुचारू करने की मांग की।
 
नगर निगम प्रशासक ने जनता को हो रही असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए बताया कि 21 फरवरी तक आवागमन के लिए वैकल्पिक पथवे तैयार किया जाएगा, वहीं आगामी 10 दिनों में पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु कार्यपालक अभियंता को निर्देश दे दिए गए हैं। पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि हजारीबाग मुख्यालय में सांसद और विधायक दोनों मौजूद हैं, फिर भी जनता की समस्याओं की सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी नगर निगम क्षेत्र को स्वर्ग बनाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन वास्तविकता में जनता को कठिनाइयों में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनता अब सबक सिखाने का मन बना चुकी है और केवल वोट की राजनीति करने वालों से जवाब मांगेगी। इस संबंध में जानकारी यशवंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार