गलत तरीके से लगाया इंजेक्शन,पीड़िता को हुआ इन्फेक्शन,डीआई से शिकायत 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखीमपुर खीरी। गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने के बाद पीड़िता को इन्फेक्शन हो गया जिसकी ऑनलाइन शिकायत 40015326004373 सीएम पोर्टल पर डीआई से की गई है।ड्रग इंस्पेक्टर लखीमपुर को की गई शिकायत में पीड़िता द्वारा मेडिकल स्टोर पर बैठे व्यक्ति के लाइसेंस की जांच एवं प्रमाण पत्र की जांच किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज करायी है।
 
थाना कोतवाली क्षेत्र सदर की रहने वाली पीड़िता पारुल पुत्री स्व वीरेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला काशीनगर कोतवाली लखीमपुर जनपद खीरी की द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी है जिसमे बताया गया है कि दिनांक 21 जनवरी 2026 को चोट लग गई जिसके कारण वह पास में स्थित प्रिंस मेडिकल स्टोर निकट सेंट माइकल स्कूल खीरी रोड गुप्ता मार्केट में दवा लेने गई जहां पर मेडिकल स्टोर पर बैठे व्यक्ति द्वारा पीड़िता के एक इंजेक्शन लगा दिया जिससे पीड़िता को बेचैनी के साथ तबीयत खराब होने लगी उसके बाद जब पीड़ित द्वारा मेडिकल स्टोर पर बैठे व्यक्ति से दिक्कत बताई गई तो उन्होंने कहा कि अभी सही हो जाएगा किन्तु थोड़ी ही देर में इंजेक्शन लगाए गए स्थान पर लाल निशान हो गया।
 
जो काफी दर्द करने लगा इसके बाद वह एक अन्य डाक्टर से सलाह लिया तब उन्हें जानकारी हुई कि लगाए गए इंजेक्शन से इन्फेक्शन हुआ है और वह फोड़ा जैसा बन गया है। पीड़िता का कहना है कि विपक्षी से जब उपरोक्त बातें बताई गई तो वह व्यक्ति धमकी देने लगा और शिकायत करने पर देख लेने की धमकी दी जिससे पीड़िता वापस आकर अन्य डाक्टर से दवा ली।पीडिता का यह भी कहना है कि मेडिकल स्टोर पर बैठे व्यक्ति द्वारा मेरे जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया था जिससे मुझको बहुत परेशानी हुई है।
 
पीडिता ने उपरोक्त व्यक्ति की डिग्री की जांच करने के साथ प्रमाण पत्र की जांच कर विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।वहीं पीडिता का आरोप है कि शिकायत के बाद उपरोक्त मेडिकल स्वामी एक अन्य व्यक्ति के साथ घर गया और समझौता करने का दबाव बनाया समझौता न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही है जिससे पीडिता परेशान हैं।इस सम्बन्ध मे जब ड्रग इंस्पेक्टर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हुई है मामले की जांच जारी है सही तथ्य मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार