स्कूल जा रही जयपुरिया की छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा करने का किया प्रयास

पीड़ित बालिका का जिला चिकित्सालय बस्ती में चल रहा इलाज- पीड़ित छात्रा की जिला चिकित्सालय में स्थिति सामान्य सतेन्द्र भूषण तिवारी सी ओ सिटीजांच पड़ताल में जुटी कोतवाली पुलिस , जांच पड़लात के बाद होगी अग्रिम कार्यवाही - दिनेश चन्द्र चौधरी कोतवाल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में चर्चित जयपुरिया स्कूल में  कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक छात्रा को रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा करने की कोशिश की गयी लेकिन छात्रा को अगवा करने में विफल रहे । घटना की सूचना पर PRV 112 पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद कुछ ही समय में छात्रा को बरामद किया जिसको लेकर जनपद में चर्चाओं का बाजार गरम है और वहीं अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर आमजन में भय का माहौल है ।
 
आप को बता दे कि बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित चर्चित जयपुरिया स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 8 की एक छात्रा आज सुबह प्रतिदिन की भांति घर से निकली थी रास्ते में घर के समीप से ही पहले से घात लगाए बैठे किसी ने जबरन नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा करने का प्रयास किया था । आरोपियों की चंगुल से छूटी पीड़ित छात्रा का इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा है और लोक लज्जा के कारण पीड़ित छात्रा के परिवार वाले मुंह नहीं खोलना चाह रहे हैं । अब बड़ी बात यह है कि जब शहर में बालिकाएं सुरक्षित नहीं है तो ग्रामीण क्षेत्रों में कैसे बालिकाएं सुरक्षित रहेगी ? 
 
प्रदेश सरकार के अथक प्रयास के बाद भी महिलाओं व युवतियों से सम्बंधित अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है । उक्त प्रकरण में सी ओ सिटी सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा का इलाज जिला चिकित्सालय बस्ती में चल रहा है जहां पर पीड़ित छात्रा की स्थिति सामान्य है पीड़ित छात्र के परिजनों से अन्य जानकारी की जा रही है । उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है जांच पड़ताल में मिले साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार