नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से चौथे दिन भी धरना / प्रदर्शन
राजस्व संग्रह अमीन के साथ मारपीट का मामला
सिद्धार्थनगर। सदर तहसील में कार्यरत राजस्व संग्रह अमीन सुभाष चंद के साथ वसूली के दौरान मारपीट के मामले में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराज राजस्व संग्रह अमीन संघ का चौथे दिन गुरुवार को भी धरना / प्रदर्शन जारी रहा। धरना कलक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में चल रहा है।
धरना / प्रदर्शन में संघ पदाधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि मोहाना थाना क्षेत्र के रोहूडीला गांव निवासी अनिल कुमार यादव व अखिलेश कुमार यादव के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसे लेकर संघ में गहरा रोष है।
संघ ने पूर्व में चेतावनी पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन तय समय सीमा तक गिरफ्तारी न होने पर मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। धरना स्थल पर मौजूद पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और धरना/ प्रदर्शन समाप्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेश्वर मिश्र, दीनानाथ यादव, राज बहादुर, कौलेश्वर पांडेय, प्रहलाद गुप्त, राधारमण, कल्पनाथ, ध्रुव चंद्र चौधरी, जगलाल, दयाराम भारती, मनोज कुमार, रामचंद्र, संतोष श्रीवास्तव, बासमती, कृष्ण कुमार सिंह, वीरेंद्र उपाध्याय, योगेश मौजूद रहे।

Comments