अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले में तीन पर दर्ज हुआ केस

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले को लेकर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के जैनपुर निवासी अधिवक्ता आलोक कुमार शुक्ल पुत्र रघुनाथ प्रसाद शुक्ल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती ग्यारह फरवरी को दोपहर करीब बारह बजे वह गांव के समीप खेत में अपनी फसल देखने गया था।
 
पीड़ित का आरोप है कि यहां रास्ते मे लालगंज बाजार निवासी ज्ञानचंद्र मोदनवाल पुत्र चोखेलाल अपने पुत्र रजत मोदनवाल व एक अज्ञात के साथ जबरन रोक लिया और गालीगलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने पीड़ित अधिवक्ता को मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। शोर सुनकर लोगों को आते देख ज्ञानचंद्र मोदनवाल ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जानलेवा फायर झोंक दिया लेकिन पीड़ित बाल बाल बच गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार