संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
उप डाक घर कप्तानगंज पर प्रतिदिन बनाया जा रहा आधार कार्ड-सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक आधार कार्ड सम्बंधी किया जा रहा कार्य
कम शुल्क व बिना नंम्बर के आधार कार्ड सम्बंधी समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण
बस्ती। बस्ती जिले के कप्तानगंज उप डाक घर (पोस्ट आफिस ) कप्तानगंज पर प्रतिदिन सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक आधार कार्ड सम्बंधी कार्य किया जा रहा है जैसे नया आधार कार्ड बनाना , जन्मतिथि में सुधार करना , पता में सुधार करना, मोबाइल जोड़ना / नंबर बदलना , अपडेट करना आदि कार्य किया जा रहा है । उप डाकघर कप्तानगंज पर आधार कार्ड संबंधी कार्यों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जा रहा है और बिना किसी भीड़भाड़ / नंबर के आधार कार्डों का कार्य किया जा रहा है ।
सूत्रों की माने तो कुछ प्राइवेट आधार केंद्रों पर आधार कार्ड के कार्यों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से भी अधिक शुल्क लिया जा रहा है । उप डाकघर कप्तानगंज के पोस्ट मास्टर राजेश कुमार ने बताया कि प्रतिदिन सुबह से शाम तक आधार कार्ड से संबंधित कार्य उप डाकघर कप्तानगंज पर होने से क्षेत्र के सभी सदस्यों को आधार कार्ड की समस्याओं के लिए इधर-उधर चक्कर नही लगाना पड़ रहा है और आधार कार्ड बनाने का यह क्रम जारी रहेगा ।
hindi news uttar pradesh news hindi Swantantra prabhat news Swantantra prabhat basti news कप्तानगंज उप डाक घर उप डाक घर कप्तानगंज पर प्रतिदिन बनाया जा रहा आधार कार्ड-सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक आधार कार्ड सम्बंधी किया जा रहा कार्य कम शुल्क व बिना नंम्बर के आधार कार्ड सम्बंधी समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण

Comments