संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
काशीपुर कंपोजिट विद्यालय से टुल्लू पंप चोरी
सिद्धार्थनगर : चिल्हिया थाना क्षेत्र के काशीपुर में स्थित कंपोजिट विद्यालय पर बच्चों के पेयजल की सुविधा के लिए लगाए गए टुल्लू पंप को मंगलवार की रात चोर खोल ले गए। टुल्लू पंप की चोरी होने की जानकारी तब हुई जब विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक अब्दुल अजीज प्रतिदिन की तरह विद्यालय की साफ सफाई करवा रहे थे,इसी बीच देखा कि टुल्लू पंप गायब है। इसकी सूचना प्रधानाध्यापक अब्दुल अजीज ने चिल्हिया थाना पुलिस को दे दी है। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आम आदमी काफी आक्रोशित है।

Comments