सड़क दुर्घटना में युवक की मौत,एक छात्रा घायल, पुलिस जांच में जुटी

राजकुमार यादव Picture
Published On

 

WhatsApp Image 2026-02-17 at 18.01.57 (1)
सुल्तानपुर में एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा घायल हो गई। यह घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के द्वारिकागंज के पास हुई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान परसपुर बल्दीराय निवासी रामजीत यादव पुत्र कल्लू यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद रामजीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके दोस्त और परिजन सूचना मिलते ही मौके पर और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

रामजीत के दोस्त लोकेश यादव ने बताया कि रामजीत सुबह घर से बाइक लेकर 'घूमने जाने' की बात कहकर निकला था। करीब डेढ़ घंटे बाद ही परिजनों को उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली।

न्यू एंजिल्स में छात्र छात्राओं के विदाई समारोह की हुई तैयारी  Read More न्यू एंजिल्स में छात्र छात्राओं के विदाई समारोह की हुई तैयारी 

इस दुर्घटना में चाँदपुर सैदोपट्टी निवासी माधुरी नामक एक छात्रा भी घायल हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टक्कर किस वाहन से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों या परिजनों को टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।

पड़रौना के गायत्री नगर वार्ड में सीसी रोड निर्माण का विधिवत शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी Read More पड़रौना के गायत्री नगर वार्ड में सीसी रोड निर्माण का विधिवत शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी

WhatsApp Image 2026-02-17 at 18.01.58

मृतक एसएसआई की लाश मिलने के बाद परिवार ने खड़े किए सवाल Read More मृतक एसएसआई की लाश मिलने के बाद परिवार ने खड़े किए सवाल

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया है। गोसाईंगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस प्रशासन ने घायल की स्थिति और आगे की विधिक कार्रवाई की बात कही है.

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें