राजनीति
कुशीनगर : विशुनपुरा के माघी कोठिलवा में एसआईआर कार्य में लापरवाही का आरोप
जनता के पहुंचते ही नोडल अधिकारी मेज छोड़कर फरार
कुशीनगर। जिले के विकास खंड विशुनपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत माघी कोठिलवा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्राम प्रधान गोबरी चौहान ने बताया कि एसआईआर कार्य के लिए निरंजन कुमार भारती एवं अरुण को विकास नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था।
ग्राम प्रधान के अनुसार जब मतदाता अपनी समस्याओं के समाधान और दस्तावेज़ संबंधी कार्यों के लिए निर्धारित स्थल पर पहुंचे, तो दोनों नोडल अधिकारी अपनी मेज छोड़कर वहां से चले गए। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि समय पर अधिकारी मौजूद न रहने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी और काम अधूरा रह गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जाए।

Comments