ट्रांसपोर्ट भवन में राज्यमंत्री अजय टमटा से मिले सांसद सुनील कुमार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बगहा-बेलवनिया पुल रद्द न हो, विमर्श जारी

प्रमोद रौनियार

वाल्मिकीनगर। नई दिल्ली स्थित ट्रांसपोर्ट भवन में बाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टमटा और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर गंडक नदी पर स्वीकृत बगहा-बेलवनिया पुल सह सड़क निर्माण को रद्द न करने और इस पर विचार जारी रखने की मांग की। सांसद ने इसे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के वैकल्पिक मार्ग के रूप में महत्वपूर्ण बताते हुए परियोजना के सामरिक, धार्मिक और पर्यटन दृष्टिकोण से महत्व को विस्तार से रखा।

सांसद ने अधिकारियों के समक्ष बताया कि यह पुल भविष्य में प्रस्तावित ओपन भंसार स्टेशन बाल्मीकिनगर तथा 554 किलोमीटर लंबे इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी। विस्तृत कागजात और नक्शों के साथ हुई लंबी चर्चा के दौरान सांसद ने संसद में पूछे गए उस प्रश्न का उत्तर भी प्रस्तुत किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा पुल निर्माण को मंजूरी दिए जाने की बात दर्ज है। उन्होंने कहा कि यह संसद की कार्यवाही में दर्ज आधिकारिक आश्वासन है।

गहन विमर्श के बाद राज्यमंत्री अजय टमटा ने अपने आप्त सचिव निखिल सारस्वत और राष्ट्रीय राजमार्ग के बिहार प्रभारी संयुक्त सचिव अतुल कुमार को निर्देश दिया कि परियोजना को अंतिम रूप से निरस्त न किया जाए तथा इस पर आगे भी विचार-विमर्श जारी रखा जाए। इस दौरान जदयू नेता राकेश सिंह ने भी अधिकारियों को अवगत कराया कि गंडक पर प्रस्तावित पुल उत्तर प्रदेश और बिहार के बड़े भूभाग को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्मादी भीड़ का ‘तालिबानी फरमान’के सामने बेबस पुलिस,22 घंटे तक बना रहा बंधक,पुलिस रही खामोश  Read More उन्मादी भीड़ का ‘तालिबानी फरमान’के सामने बेबस पुलिस,22 घंटे तक बना रहा बंधक,पुलिस रही खामोश 

सांसद सुनील कुमार ने कहा कि कुछ अधिकारी व्यक्तिगत राय के आधार पर मंत्रालय को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गंडक पर किसी अन्य स्थान पर पुल या सड़क निर्माण का कोई विरोध नहीं है, लेकिन पहले से स्वीकृत योजना को निरस्त करने की कार्रवाई से स्थानीय जनता में आक्रोश और निराशा है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने जनता की भावना सरकार तक पहुंचाई है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य कारणों से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली से बाहर हैं, जिसके कारण उनसे भेंट नहीं हो सकी।

Haryana: हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता  Read More Haryana: हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

इसके अलावा सांसद ने बगहा से भोजपुर जिले के पातर तक प्रस्तावित 225 किलोमीटर लंबे नारायणी-गंगा हाईस्पीड कॉरिडोर को मंजूरी देने पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का अनुरोध किया। साथ ही बेतिया-बगहा फोरलेन की शीघ्र अंतिम स्वीकृति तथा इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड को एक्सप्रेस-वे के रूप में विकसित करने की मांग भी रखी।

रोड निर्माण में अनियमितताओं की भरमार  ठेकेदार पर लगे गंभीर आरोप Read More रोड निर्माण में अनियमितताओं की भरमार  ठेकेदार पर लगे गंभीर आरोप

शास्त्रीनगर-बेलवनिया पुल निर्माण संघर्ष समिति के सदस्य फिरोज आलम, जयेन्द्र सिंह, दयाशंकर सिंह, जुगनू आलम, अमरेश्वर सिंह, संदीप सहनी, सुबोध चौहान, सोनू कुमार, बबलू यादव, छठ्ठू बैठा, मकबूल अंसारी, अखिलेश साह, श्रेयांशु कुमार, अरविंद नाथ तिवारी, विवेक कुमार, बिंध्याचल राम, राकेश मिश्रा और आशीष मिश्रा सहित अन्य लोगों ने पुल निर्माण को लेकर सांसद के प्रयासों की सराहना की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार