पटवध- बसुहारी मार्ग के निर्माण में अनियमितता को लेकर भाकपा ने सांकेतिक प्रदर्शन कर दिया आंदोलन की चेतावनी

12 फरवरी को श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में भाकपा जनपद की जटिल समास्याओं को भी लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर करेगी धरना प्रदर्शन ।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो  रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

सोमवार को पटवध बसुहारी सड़क निर्माण में देरी को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सांकेतिक प्रदर्शन कर आंदोलन की दी चेतावनी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ब्रांच कमेटी कनछ की पूर्व निर्धारित बैठक कामरेड बंधू गोड़ ( पूर्व प्रधान - कनछ) की अध्यक्षता में हुई। जहां पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, खेत मजदूर यूनियन नेता ,कामरेड अमरनाथ सूर्य भी उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए पटवध बसुहारी मार्ग के निर्माण में हो रहे देरी पर आक्रोश व्यक्त किया। जिस पर सैकड़ों ग्रामीणों ने समर्थन करते हुए पटवध बसुहारी सड़क के खस्ताहाल को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निर्माणाधीन सड़क पर उतर कर करीब आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया ।

जटहां: विकास कार्यों को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में छिड़ी चर्चा, प्रधान ने दी सफाई Read More जटहां: विकास कार्यों को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में छिड़ी चर्चा, प्रधान ने दी सफाई

जिसके क्रम में उन्होंने कहा कि पटवध बसुहारी मार्ग जो कि नक्सल प्रभावित कई गांवों के लोगों के आवागमन का मात्र एक लाइफ लाईन जैसा मार्ग है,जिस पर सैकड़ों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है और विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन भी इसी मार्ग पर स्थित सोनभद्र के चर्चित देवी स्थान ( अमिला भवानी) पर होता है। सरकार देवी स्थानों को पर्यटन के नाम पर बढ़ावा दे रही है।

रोरवा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में हुई अनियमितता की  जाँच की तिथि नियत ,  12 मार्च को ग्रामीणों की निगाहें जाँच कमेटी पर टिकी Read More रोरवा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में हुई अनियमितता की जाँच की तिथि नियत , 12 मार्च को ग्रामीणों की निगाहें जाँच कमेटी पर टिकी

लेकिन बहुचर्चित देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं को पंहुचने में खराब रास्ते की वजह से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि उ.प्र.सरकार के समाज कल्याण मंत्री की पत्नी व चोपन ब्लॉक प्रमुख भी इसी क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करतीं हैं, इसके वावजूद भी साल भर से बनाएं जा रहे इस सड़क का पूरा निर्माण नहीं हो सका।

गोरखपुर :खजनी में जमीन हड़पने की सनसनीखेज साजिश! विधवा महिला भानमती को मिल रही मौत की धमकियां, Read More गोरखपुर :खजनी में जमीन हड़पने की सनसनीखेज साजिश! विधवा महिला भानमती को मिल रही मौत की धमकियां,

जो कहीं न कहीं भ्रष्टाचार का इशारा करता है ।उपस्थित लोगों ने कहा कि हम ग्रामीणों को इमरजेंसी में समय से अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बतातें चलें कि खराब सड़क की वजह से एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है।

प्रदर्शन के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा ने कहा भाकपा इस सड़क निर्माण में हो रही देरी पर आज सांकेतिक प्रदर्शन कर चेतावनी दे रही है कि पटवध बसुहारी मार्ग के निर्माण सामग्री व गुणवत्ता की जांच की जाए और इस मार्ग के निर्माण में तेजी ला कर यथाशीघ्र पूरा कराया जाए ।

जिससे दर्जनों गांवों के लोगों सरल व सुलभ आवागमन प्राप्त हो ।अमिला भवानी दर्शन के आने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी वर्तमान जटिल रास्ते से तत्काल राहत पहुंचाया जाए। अन्यथा क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ भाकपा जल्द ही बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

भाकपा नेताओं ने बताया कि 12 फरवरी को मजदूरों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन देते हुए भाकपा जिला कौंसिल द्वारा जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।

इस दौरान प्रमुख रूप से कामरेड प्रेम चंद गुप्ता, हृदय नारायण गुप्ता, कामरेड बूटन प्रसाद, योगेन्द्र चंद्रवंशी, नागेंद्र कुमार, गजानंद, राम शकल भारती, राम चंद्र यादव, रामनाथ गुप्ता, विजय कुमार, संजू मदेशिया व विनोद गिरी आदि मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें