पारिवारिक विवाद से आहत युवक हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ा, पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान

पुलिस की सूझबुझ से परिजनों की मिली राहत, लोगो ने की प्रशंसा

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

रविवार को सायंकाल विश्राम कुमार पुत्र जंगी प्रधान निवासी ग्राम मगरदहा थाना करमा जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 23 वर्ष, अपने ससुराल ग्राम छपका थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र में पत्नी की विदाई हेतु आया था। पारिवारिक कारणों से विदाई न होने पर क्षुब्ध होकर उक्त युवक 33 हजार के हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया।

IMG_20260215_205621

खुला नाला होने से गंदगी का साम्राज्य Read More खुला नाला होने से गंदगी का साम्राज्य

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा संयम, धैर्य एवं संवाद स्थापित कर युवक को समझाया गया। काफी प्रयास के उपरांत युवक को सुरक्षित एवं सकुशल नीचे उतार लिया गया, जिससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

श्रमिक के मौत पर मिला 12 लाख रुपए का चेक Read More श्रमिक के मौत पर मिला 12 लाख रुपए का चेक

IMG_20260215_205532

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने बरेली के शिक्षक जितेंद्र गंगवार को अध्यक्ष , गिरजेश मंत्री मनोनीत किया  Read More उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने बरेली के शिक्षक जितेंद्र गंगवार को अध्यक्ष , गिरजेश मंत्री मनोनीत किया 

परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा आवश्यक अग्रेतर विधिक एवं शांति व्यवस्था संबंधी कार्यवाही की जा रही है। मौके पर स्थिति पूर्णतः सामान्य है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें