नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सिद्धार्थनगर में कोडीन सिरप व कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार
नशीली दवाओं की नेपाल करते थे सप्लाई
सिद्धार्थनगर। थाना मोहाना पुलिस व एस0एस0बी0 66वीं वाहिनी “स” समवाय की संयुक्त टीम द्वारा 119 शीशी प्रतिबंधित नशीली कोडीन सिरप तथा 160 अदद कैप्सूल प्रतिबंधित नशीली दवा व घटना मे प्रयुक्त एक अदद पल्सर मोटर सायकिल व जामा तलाशी का दो पारदर्शी डिब्बे मे दो अदद मोबाइल व दो अदद पर्स से 18305 रुपये भारतीय/नेपाली नोट के साथ 03 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार किया गया,
डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में जितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष मोहाना के कुशल नेतृत्व में 15 फरवरी को अपराध एवं अपराधियों व नारकोटिक्स के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत भरमी से पननी मार्ग दो नफर अभियुक्त व एक नफर वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी सड्डा मोड से गिरफ्तार किया गया।
थाना मोहाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान दो व्यक्ति नशीली प्रतिबंधित दवा लेकर एक मोटर साइकिल से सिकरी बाजार से पननी होते हुए भरमी के रास्ते नेपाल जाने की फिराक मे है। यदि जल्दी किया जाय तो पकडे जा सकते है इस सूचना पर भरमी गांव से पननी जाने वाले मार्ग पर सडक के किनारे पहुंचकर आने जाने वाले व्यक्तियों की नियमानुसार चेकिंग प्रारम्भकर दी।
तभी पननी की तरफ से आती हुई एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति बैठे आये बैठे हुए दोनो व्यक्तियो के बीच मे एक गत्ता रखा हुआ मिला जो हम पुलिस बल को देखकर मोटरसाईकिल लेकर भागना चाहें कि संयुक्त टीम द्वारा पकड़ लिया गया। मोटरसाइकिल चालक से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम इमरान पुत्र अनवर अली साकिन सिकरी बाजार थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 36 वर्ष व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुहैल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख पुत्र मोहम्मद रजा शेख साकिन मुडिला थाना करौता जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल उम्र करीब 34 वर्ष बताया।
भागने का कारण पूछा गया तो बताये कि साहब हम लोगो के बीच मे जो गत्ता रखा हुआ है उसमें प्रतिबन्धित कोडिन सिरप व स्पास प्राक्स कैप्सूल है जो नशे के रुप मे उपयोग किया जाता है।गिरफ्तार अभियुक्त इमरान पुत्र अनवर अली साकिन सिकरी बाजार थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 36 वर्ष ।
सुहैल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख पुत्र मोहम्मद रजा शेख साकिन मुडिला थाना करीता जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल उम्र करीब 34 वर्ष।विजयशेखर यादव पुत्र प्यारेलाल यादव साकिन चैनपुर थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 25 वर्ष है, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम निरीक्षक प्रदीप कुमार एसएसबी 66वीं वाहिनी हरीवंशपुर, सर्वेश यादव थाना मोहाना, प्रदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी ककरहवा, आत्मानन्द नायक, योगेश कुमार, उमेश कुमारश्रीनिवास कन्नौजिया एसएसबी 66वीं वाहिनी हरीवंशपुर विनोद कुमार एसएसबी 66वीं वाहिनी हरीवंशपुर थाना लोटन शामिल रहे,

Comments