राजनीति
भारत
किड्स कैंपस जॉन स्कूल व सिटी पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में शामिल हुए पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह, शिक्षा के महत्व पर दिया जोर
शिक्षा ही समाज के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है- मुन्ना सिंह
हजारीबाग, झारखंड:; पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह रविवार को कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ढेंगुरा पंचायत स्थित किड्स कैंपस जॉन स्कूल तथा गदोखर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। किड्स कैंपस जॉन स्कूल में आयोजित समारोह के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि मुन्ना सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर ढेंगुरा पंचायत के उप-मुखिया गुलाम सरवर और दिलशाद जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके बाद उन्होंने सिटी पब्लिक स्कूल, गदोखर में आयोजित वार्षिक समारोह में भाग लिया, जहां कार्यक्रम के संचालक सालिक जफर ने बुके एवं अंगवस्त्र देकर सिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर मिस्टर खान, गुलाम जी, साबिर जी और नौशाद खान सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुन्ना सिंह ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और जिम्मेदार नागरिक निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार, शिक्षकों और विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Breaking news झारखंड हज़ारीबाग Swantantra prabhat news Swantantra prabhat Jharkhand news Hindi newspaper पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह किड्स कैंपस जॉन स्कूल व सिटी पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में शामिल हुए पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह शिक्षा के महत्व पर दिया जोर शिक्षा ही समाज के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है- मुन्ना सिंह

Comments