‘बेटे की शक्ल मुझसे नहीं मिलती’… पत्नी के चरित्र पर था शक, पिता ने 1 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट

दरअसल, आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. उसे लगता था कि उसके बेटे की शक्ल उससे बिल्कुल भी नहीं मिलती है. इसी बात को लेकर अक्सर....

Swatantra Prabhat Picture
Published On

बरेली


बरेली में एक शख्स को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. उसे लगता था कि उसके बेटे की शक्ल उससे बिल्कुल भी नहीं मिलती है. ऐसे में उसने शक और गुस्से में अपने एक साल के मासूम बेटे को ही मौत के घाट उतार दिया.

बरेली से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपने ही एक साल के बेटे को मौत के घात उतार दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. आरोपी का कहना है उसने शक और नशे में इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया.


दरअसल, आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. उसे लगता था कि उसके बेटे की शक्ल उससे बिल्कुल भी नहीं मिलती है. इसी बात को लेकर अक्सर वह पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था. आरोपी शराब पीने का भी आदी था. इन्हीं सब वजहों से नाराज होकर पत्नी दो महीने से अपने मायके रह रही थी.

बरेली के भुता थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 12 फरवरी यानी गुरुवार को पीड़िता रामबेटी थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. रामबेटी का आरोप है कि वह पिछले दो महीने से अपने मायके पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव बोनी में रह रही थी. उसका पति सोमपाल शराब पीने का आदी है. आए दिन मारपीट करता था. वह अक्सर यह कहता था कि छोटा बेटा वरुण उसकी शक्ल का नहीं है और इसी बात को लेकर वह पत्नी पर शक करता था.

लाठी डंडा व सरिया से पीट कर युवक की हत्या, मामला दर्ज, सात आरोपी गिरफ्तार Read More लाठी डंडा व सरिया से पीट कर युवक की हत्या, मामला दर्ज, सात आरोपी गिरफ्तार

भारी रविंद्र कुमार ने आगे बताया कि 11 फरवरी की रात सोमपाल अचानक रामबेटी के मायके पहुंचा. वहां उसने बड़े बेटे अरुण और एक साल के छोटे बेटे वरुण को जबरन अपने साथ ले लिया. रामबेटी ने विरोध किया, लेकिन सोमपाल नहीं माना और दोनों बच्चों को लेकर बरेली के गांव अठाना चला गया.

मड़वा अतवारा (कुड़वा घाट) में नवनिर्मित पीपा पुल का विधायक सुरेश पासी ने किया भूमि-पूजन Read More मड़वा अतवारा (कुड़वा घाट) में नवनिर्मित पीपा पुल का विधायक सुरेश पासी ने किया भूमि-पूजन

पुलिस के मुताबिक रात में उसने एक साल के मासूम वरुण की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद शव को गांव के पास तालाब में ले जाकर फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो. अगले दिन जब बच्चे का कुछ पता नहीं चला तो परिवार वालों को अनहोनी की आशंका हुई.

उप डाक घर कप्तानगंज पर प्रतिदिन बनाया जा रहा आधार कार्ड-सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक आधार कार्ड सम्बंधी किया जा रहा कार्य Read More उप डाक घर कप्तानगंज पर प्रतिदिन बनाया जा रहा आधार कार्ड-सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक आधार कार्ड सम्बंधी किया जा रहा कार्य

रामबेटी को जब बेटे की हत्या की जानकारी मिली तो वह तुरंत बरेली पहुंची. पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाबा में मासूम के शव की तलाश शुरू की. कुछ देर बाद मासूम वरुण का शव तालाब से बरामद कर लिया गया. शव देखते ही मां बेसुध हो गई. गांव में भी मातम पसर गया. पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है.

रामबेटी ने पति सोमपाल के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गांव के खेत से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में सोमपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसे बच्चे पर शक था और गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें