एक दूजे के हुए एक सौ तीन जोड़ें

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भदोही। शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भदोही जनपद के सभी विकासखंडों में कुल 103 नवदम्पति जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नव निर्मित कल्याण मण्डपम, फत्तुपुर में गूंजी शहनाई और भदोहीवासियों को भव्य मण्डप की नई सौगात मिली।
 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादी पर होने वाले अपव्यय पर रोक लगाई जाती है, जिससे गरीब परिवार भी अपनी बहनों, बेटियों और बेटों की शादी खुशी और गरिमा के साथ कर सकते हैं। इस वर्ष विकासखंड ज्ञानपुर में 20, भदोही में 20, डीघ में 20, अभोली में 15, सुरियावां में 13, नगर पालिका परिषद भदोही में 5, गोपीगंज में 2, नगर पंचायत ज्ञानपुर में 3 और सुरियावां में 5 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुखगण, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल, खण्ड विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने नवदम्पतियों को पवित्र दाम्पत्य सूत्र में बंधने पर आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दीं।
 
मुख्य विकास अधिकारी ने सामूहिक विवाह योजना द्वारा सामाजिक एकता और अखंडता को मजबूत किए जाने पर बल दिया। सभी जातियों के लोग एक मंडप में सामंजस्यपूर्ण विवाह समारोह में शामिल हुए, जिससे समाज में समानता, समरसता और संस्कृति की मिसाल स्थापित हुई।इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़ो को कन्या हेतु 60,000 रुपये की सहायता राशि, विवाह उपहार सामग्री 25,000 रुपये तथा समारोह की व्यवस्थाओं के लिए 15,000 रुपये प्रदान किए गए। इस तरह कुल खर्च का लक्ष्य रू0 एक लाख प्रति जोड़ा निर्धारित किया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार