Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त दर्ज की गई। चांदी 3,580 रुपये की उछाल के साथ 2.41 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि सोने का भाव 2,090 रुपये महंगा होकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में कीमती धातुओं में फिर से खरीदारी का रुझान देखा गया।

एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में गिरावट

हालांकि घरेलू बाजार में तेजी के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिला। सोने का भाव 6,074 रुपये गिरकर 1,52,681 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत 26,518 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,500 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी।

सर्राफा बाजार में क्या रहा भाव?

10 साल में ट्रायल कोर्ट ने 1300 लोगों को दी फांसी की सजा Read More 10 साल में ट्रायल कोर्ट ने 1300 लोगों को दी फांसी की सजा

All India Sarafa Association के अनुसार, गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

भारत-अमेरिका कृषि समझौते का विरोध किसानों ने प्रतियां जलाई Read More भारत-अमेरिका कृषि समझौते का विरोध किसानों ने प्रतियां जलाई

अंतरराष्ट्रीय बाजार में खरीदारी के संकेत

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: एमएस धोनी को 10 लाख रुपये जमा करने होंगे Read More मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: एमएस धोनी को 10 लाख रुपये जमा करने होंगे

वैश्विक स्तर पर भी कीमती धातुओं में मजबूती के संकेत मिले। COMEX पर चांदी की कीमतें इंट्राडे में 77.045 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं, जो शुरुआती कारोबार में 1.25 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्शाती हैं।

कॉमेक्स गोल्ड भी करीब 5,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास हरे निशान में ट्रेड करता दिखा, जिसमें लगभग 1.10 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

ऊंचाई से 16% से 43% तक फिसल चुकी हैं कीमतें

2026 में सोना और चांदी भारी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। पिछले साल की तेज रैली के बाद दोनों धातुएं अपने उच्च स्तर से करीब 16 से 43 प्रतिशत तक गिर चुकी हैं। मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर बदलती उम्मीदों ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला है।

क्या यह गिरावट निवेश का मौका?

घरेलू ब्रोकरेज MK Wealth का मानना है कि सोना और चांदी 3 से 5 साल के बुल रन में हैं। अनुकूल मैक्रोइकोनॉमिक परिस्थितियां, संरचनात्मक मांग और निवेशकों की बदलती प्राथमिकताएं इस ट्रेंड को समर्थन दे रही हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments