पुलिस ने निकाला पैदल मार्च,दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। सोमवार को उसका पुलिस ने स्थानीय नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल मार्च किया, इस दौरान सड़क पर नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भरने वाले वाहनों पर सख्ती दिखाई ।इस कड़ी में प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय ने नगर के थाना रोड ,बैंक तिराहा और मुख्य कस्बा में पुलिस फोर्स पहुंच कर पैदल मार्च किया।इस दौरान सड़क पर बिना हेलमेट और तेज रफ्तार चल रहे वाहनों की चेकिंग भी किया।
 
तेतरी तिराहा तथा तेतरी बाई पास चौक पर वाहन चालकों को रोककर उनकी वैद्यता और हेलमेट आदि की जांच कर तेज रफ्तार में वाहन न चलाए जाने की अपील किया।सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहन स्वामियों को सड़क पर वाहन न खड़ा करने की हिदायत दी गई।कई वाहन चालक हेलमेट को अपनी गाड़ियों में लटका कर चल रहे थे, जिन्हें सख्ती के साथ हेलमेट  लगा कर चलने के निर्देश दिए गए।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सड़क और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले बक्से नहीं जायेगी।शीघ्र ही चेकिंग चलाकर नगर के भीड़भाड़ वाले और प्रमुख चौराहों पर आवागमन व्यवस्था सुधारी जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें