आदिवासी छात्रवास निर्माण में भू-माफिया बने बाधा

निर्माण कार्य रुकवाकर मजदूरों को दी धमकी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

दिनेश चौधरी की ख़ास रिपोर्ट 
 
शहडोल। जिले के छतवई क्षेत्र में बन रहे आदिवासी बालक-बालिका छात्रावास के निर्माण कार्य में भू-माफियाओं द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की मांग की गई है।
 
क्या है पूरा मामला?
शिकायत के अनुसार, संदीपनी शा.उ.मा.वि. छतवई में दूर-दराज से आने वाले आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए मध्य प्रदेश शासन की आराजी खसरा नंबर 2019 पर छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि क्षेत्र के कुछ रसूखदार और अतिक्रमणकारी इस सरकारी जमीन को हड़पने की नीयत से निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं।
 
जातिसूचक गालियां और धमकी का आरोप
शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया है कि बीती 25 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 10-11 बजे कुछ चिन्हित व्यक्तियों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर मजदूरों को डराया-धमकाया। आरोप है कि इन लोगों ने अभद्र भाषा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि वे यहाँ छात्रावास नहीं बनने देंगे। मजदूरों को काम छोड़ने पर मजबूर किया गया और उन्हें वहां से भगा दिया गया।
 
धर्म की आड़ में जमीन कब्जाने की कोशिश
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ये लोग सरकारी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से वहां भागवत, रामायण और रामलीला जैसे आयोजनों का बहाना बना रहे हैं। साथ ही, पास की अन्य सरकारी भूमि (खसरा नंबर 1980/1, 1979) पर भी अवैध तरीके से फेंसिंग कर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है।
 
पुलिस से सुरक्षा और कार्यवाही की मांग
शिकायत में स्पष्ट किया गया है कि आरोपी पक्ष काफी धनवान और प्रभावशाली है, जो असामाजिक तत्वों का सहारा लेकर निर्माण कार्य रुकवा रहा है। इससे न केवल सरकारी कार्य में बाधा आ रही है, बल्कि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों और संबंधित विभाग ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए ताकि छात्रवास का निर्माण सुचारू रूप से पूरा हो सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें